नई दिल्ली, जून 6 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के साथ सुलह का संदेश दिया है। कर्नाटक सीएम बदलने पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए तंज पर भी शिवकुमार ने हल्का रुख अपनाया। शनिवार को शिवकुमार से जब पीएम मोदी के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच में सुलह होनी चाहिए राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आठ बार विधायक रह चुके मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार प्रधानमंत्री मोदी के नाम संदेश जारी किया। सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम की तरफ से आए बधाई संदेश के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "मैं उनसे (प्रधानमंत्री मोदी से) मिलने जाऊंगा। हमें राजनीति नहीं करनी चाहिए और उन्हें भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। आइए विकास की बात करें, विकास के मुद्दों पर सह...