फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- फर्रुखाबाद। जटवारा जदीद में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में लोकतंत्र सेनानी चंद्रपाल वर्मा ने कहा कि मौजूदा समय के राजनीति का गिरता स्तर उचित नही है। पक्ष और विपक्ष वोटों की राजनीति के चक्कर मे यदि इसी तरह से रहेंगे तो आने वाले समय में तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की। इस बैठक में राममुमारी शुक्ला, महेश चंद्र, सुनील कुमार वर्मा, वेदांत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...