गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में चल रहे श्री भक्तमाल जयंती उत्सव में रविवार को पहुंचे सांसद अतुल गर्ग ने संतों का स्वागत करते हुए कहा कि राजनीति भी धर्म की तरह पवित्र होनी चाहिए और राजनीति तथा धर्म एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अयोध्या से पधारीं तुलसी के भजनों से हुई, जिससे वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। वृंदावन से आए रसिया बाबा ने राजा रघु और भरत का प्रेरणादायक प्रसंग सुनाया। नित्यानंद महाराज ने भगवान राम और केवट के प्रसंग का वर्णन किया। बालाजी पीठ हापुड़ से पधारे यशवधाचार्य ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वही, वृंदावन के संत चित्र बिहारी दास और विचित्र बिहारी दास के होली के रसिया भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। संस्कार उपवन के संस्थापक पूज्य श्री नवनीतप्रिय दास ने कहा कि संतों के जीवन से हमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.