सहरसा, मार्च 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के न्यू कॉलोनी रविवार को विश्वकर्मा समाज के धनिकलाल ठठेरा की अध्यक्षता एवं लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के संचालन में चली बैठक में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी को लेकर विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा की पहली बैठक आयोजित हुई। सबों ने कहा कि अपने हक व अधिकार के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है ।महेंद्र शर्मा ने कहा कि हम सबों की आबादी 5 प्रतिशत से अधिक होने के बाद भी राजनीतिक भागीदारी शून्य है। हमारे वोट का समय समय पर विभिन्न दलों द्वारा केवल उपयोग कर लिया जाता है। राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए हम सबों को एकजुटता के साथ हिस्सेदारी कबूल करने वाले दलों के पक्ष में वोट कर अपनी ताकत दिखानी होगी। मोर्चा शहर से गांव तक संगठन को मजबूत करेगी। स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष शशि सोनी ने...