रामपुर, जुलाई 9 -- ​रामपुर। श्री कुमार तनय वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों, युवाओं की भागीदारी, वैवाहिक सहयोग, वित्तीय स्थिति और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में वैश्य समाज की हिस्सेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के प्रमुख विषय बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों को वैश्य समाज को उसकी जनसंख्या और योगदान के अनुरूप सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज जनसंघ के समय से ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय जनता पार्टी का मजबूत और समर्पित वोट बैंक रहा है, लेकिन वर्तमान में राजनीतिक दलों द्वारा समाज की अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जा रह...