गोड्डा, मार्च 1 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । गोड्डा और महगामा नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गए हैं। दोनों नगर निकायों में नए जनप्रतिनिधियों के चयन के साथ अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित वार्ड पार्षदों के मतों से किया जाएगा, जिसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। कुल 20,462 वैध मतों की गिनती में सुशील रमानी ने 5,265 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कामरान असर्फ़ी को 5,014 मत मिले और वे मात्र 251 वोट से पीछे रह गए। तीसरे स्थान पर जितेंद्र कुमार रहे, जिन्हें 3,573 मत प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि शीर्ष तीनों प्रत्याशी निर्दलीय थे, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि स्थानीय मुद्दों और व्यक्तिगत छवि ने चुनाव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.