बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मना। कांग्रेस भवन बेगूसराय में पार्टी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर रामविलास सिंह, राम स्वरूप पासवान, सुबोध कुमार, महेश सिंह, सुनील सिंह, रणजीत कुमार मुखिया, मो. मतीन, रामानुज कुंवर, ब्रजेश कुमार प्रिंस, रामप्रकाश सिंह आदि थे। इधर, जिला जनता दल यू कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने किया। इस अवसर पर जदयू पूर्व प्रवक्ता अरुण कुमार महतो, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जदयू नेता नंदलाल राय, प्रदेश महासचिव अर्चना कुमारी, जदयू महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, प्रमिला कुमारी, मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी, संजीव कुमार व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...