बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रुति ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नामावली की एक-एक प्रति (हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी) सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्ध एवं पारदर्शी निर्माण के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह सहित संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...