गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लेते हुए कार्य में आ रही कठिनाईयों के संबंद्ध में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। छह फरवरी तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही है। छह मार्च को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित चार अर्हता तिथियों (एक जनवरी 2026 के अतिरिक्त, एक अप्रैल, एक जुलाई एवं एक अक्तूबर 2026...