लातेहार, मार्च 13 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/ प्रतिनिधि के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति एवं उनकी सूची उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीसी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि माह अप्रैल में झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए की नियुक्ति करना तथा उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करना आवश्यक है। डीसी ने बताया कि पूर्व में आयोजित बैठक में सभी राजनीतिक दलों के द्वारा 10 दिनों के भीतर बीएलए की सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, किन्तु अब तक केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं आ...