रामपुर, मार्च 25 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, डबल लॉक सिस्टम एवं अभिलेखों के रख-रखाव का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने वेयरहाउस में मशीनों के सुरक्षित भंडारण, नियमित निरीक्षण एवं अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं पारद...