बलरामपुर, जुलाई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में मंगलवार देर रात राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर उन्हें घरों में नजरबंद करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि कई वरिष्ठ नेताओं को उनके आवासों पर ही रोक दिया गया, ताकि वे निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल न हो सकें। वहीं पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई एहतियाती कार्रवाई बताया है।कांग्रेस पार्टी के जिला कोआर्डीनेटर व पूर्व महासचिव विनय कुमार मिश्र की तरफ से जारी बयान के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की रात करीब एक बजे कोतवाली देहात क्षेत्र की जुवाथान श्रीनगर चौकी के प्रभारी संतोष कुमार वर्मा दो पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम ज्वालापुरवा स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट उनका आरोप है कि पु...