राजनीतिक और संवैधानिक सुधारों पर मंथन
जौनपुर, अगस्त 17 -- जौनपुर। कलीचाबाद स्थित एक इंटर कॉलेज में रविवार को एकदिवसीय लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजनीतिक तथा आर्थिक सुधारों पर पुस्तकों के लेखक तथा चिंतक विश्वात्मा ने सामाजिक, राजनीतिक, कानूनी और संवैधानिक सुधारों पर लोगों से आगे आने की अपील की। उन्होंने अपने व्याख्यान में 15-सूत्रीय पुनर्जागरण सुधार प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें वैश्विक अधिकारों के लिए नया मंत्रालय बनाने, रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने और बेरोजगारों को आर्थिक सहायता देने, सांसद-विधायक पदों पर आर्थिक आधार पर प्रतिनिधित्व बढ़ाने तथा आरक्षण व्यवस्था में सुधार जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। विश्वात्मा ने कहा कि देश की राजनीति में सुधार के लिए व्यापक सामाजिक और संवैधानिक बदलाव जरूरी हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: युवाओं की आंतरिक शक्ति को पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.