मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में सियासी उलटफेर के लिए भी बीता याद रहेगा। जिले में राजनीतिक उथल पुथल ऐसी मची कि छह सीटों पर दावा ठोक रहे महागठबंधन के कद्दावर नेता मैदान से ही बाहर हो गए। जिले की 11 में से महज एक सीट से उन्हें संतोष करना पड़ा, जबकि एनडीए ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर कब्जा जमाकर जिले का राजनीतिक परिदृश्य ही बदल दिया। इस उथल पुथल का नतीजा ही रहा कि पारू से पांच बार के विधायक अशोक सिंह का टिकट कट गया और वे बागी होकर भाजपा में अपना कद गवां बैठे। हालांकि, उनके बागी तेवर के कारण ही एनडीए को एक सीट से हाथ धोना पड़ा, वर्ना एनडीए जिले में क्लीन स्विप करने वाला था। नेताओं के बिगड़े बोल से खिसकी उनकी जमीन: जिले की राजनीति में दो बड़ी घटनाएं हुईं। अपने बिगड़े बोल के कारण दो दिग्गज नेताओ...