रांची, अक्टूबर 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की घटिया राजनीति का एक और उदाहरण है, जिसका एकमात्र उद्देश्य झारखंड सरकार के जन-कल्याणकारी कार्यों से ध्यान हटाना और राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना है। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कोई भी निविदा प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित शेड्यूल ऑपरेट के आधार पर ही होती है। शेड्यूल ऑफ रेट में किसी आइटम का अगर जिक्र नहीं है और प्राइस शेड्यूल में उसका प्राइस नहीं है तो उसके लिए कोटेशन आमंत्रित किया जाता है। मैन्युफैक्चरर से या रेपुटेड शॉपकीप...