सुल्तानपुर, अगस्त 16 -- मोतिगरपुर, संवाददाता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को ब्लॉक परिसर में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने माल्यार्पण उन्होंने धूप-दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- अररिया: अटल जी व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं : भाजपाकार्यक्रम की झलक इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। वे भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, भाषणों और कार्यशैली से देशवासियों के बीच अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि अटल ने राजनीति में मर्यादा, सिद्धांत और लोकतांत्रिक परंपराओं को हमेशा महत्व दिया। उनका सरल व्यक्तित्व, ओजस्वी वक्तृत्व ...