लखनऊ, जून 6 -- केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह से शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। उनसे क्षेत्रीय एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेट वार्ता करवाई। इसमें बीकेटी विधानसभा विधायक योगेश शुक्ला, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. वरुण छांछर, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रो. पवन कुमार सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडल शामिल रहे। उद्योग जगत से प्रमुख उद्यमी आनंद स्वरूप अग्रवाल, रीतेश श्रीवास्तव, पवन जैन, ज्ञानी जी, रविंद्र गुप्ता, अनिल गट्टानी एवं रजनीश सेठी ...