लखनऊ, जून 8 -- समाजसेवी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हिमालय मिश्रा की दादी स्वर्गीय सावित्री मिश्रा के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय सावित्री मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...