नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर भारत पर पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अनौपचारिक मंत्री समूह (आईजीओएम) की दूसरी बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में हालात का विस्तृत आकलन किया गया और प्रभाव को न्यूनतम रखने के उपायों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदेव सिंह पुरी, खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने स्थिति की 24 घंटे निगरानी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुनियोजित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया। सचिवों के सात अधिकार प्राप्त समूहों ने उठाए गए कदमों की जानकारी दी। वित्त मंत्रालय न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.