सहरसा, फरवरी 12 -- महिषी एक संवाददाता । पुरानी रंजिश के कारण महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर बाजार में बीते मंगलवार की देर रात हुई छिनतई व चाकूबाजी की घटना में चाकू के प्रहार से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल के पिता व राजनपुर निवासी शिक्षक सुशील कुमार ने बताया कि देर शाम मैं और मेरा पुत्र सुमित बाजार से दवा लेकर आ रहा था। जैसे ही हमलोग गांव के ही परमानन्द सिंह के घर के पास पहुंचे कि पूर्व से घात लगाकर बैठा शिवशंकर चौधरी मेरे गले से सोने का चैन खींचकर भागने लगा। मैं और मेरा बेटा उसका पीछा करने लगे कि ठोकर लगने से गिर गए। इतने में शिवशंकर ने गोविंद चौधरी की मदद से हमलोगों के ऊपर सवार हो गया। शिवशंकर ने कहा कि आज इसको खत्म कर दो। इतने में बबीत चौधरी ने जेब से चाकू निकालकर मेरे बेटे के पे...