रांची, मई 4 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो सरायकेला के राजनगर सीएचसी में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में सिजेरियन किए जाने और मां-बच्चे की मौत के मामले को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गंभीरता से लिया है। मंत्री के निर्देश के बाद प्रभारी चिकित्सक डॉ शिवलाल कुंकल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय संयुक्त सचिव छवि रंजन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- डॉक्टरों ने अस्पताल में 'मोबाइल टॉर्च' के सहारे करवाई डिलीवरी, मां-बच्चे की मौतनिलंबन के निर्देश निलंबन अवधि के दौरान डॉ कुंकल का मुख्यालय चाईबासा निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। साथ ही उन्हें स्व-घोषणा पत्र देना होगा कि वह कहीं अन्यत्र कार्यरत नहीं हैं और किसी प्रकार का व्यवसाय नहीं कर रहे हैं। निर्देशों के अनुपालन के ...