सराईकेला, मई 4 -- राजनगर, संवाददाता । राजनगर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में टंगरानी निवासी धर्मेंद्र महतो (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से अपने बेटी के लिए किताबें खरीदने राजनगर आया था। घर जाने के क्रम में शाम लगभग आठ बजे मुड़ियापाड़ा के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक से गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। यह भी पढ़ें- नेटो मेला देखकर लौट रहे नाबालिग बाइक राइडर आपस में टकराए, दो घायल, रेफर वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से बुजुर्ग जख्मी, हालत गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.