सराईकेला, दिसम्बर 30 -- राजनगर : सहदेव महतो स्मारक समिति की ओर से मंगलवार को झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता व महान शिक्षाविद स्वर्गीय सहदेव महतो की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गईं। राजनगर सहदेव महतो चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर स्व. सहदेव महतो की धर्मपत्नी उमा महतो तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्थानीय ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय सहदेव महतो के संघर्ष, बलिदान और झारखंड आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि सहदेव महतो ने झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन की लड़ाई में जो भूमिका निभाई उसे भुलाया नहीं जा सकता, उनके आदर्श आज भी क्षेत्र के युवाओं को समाज और राज्य ...