मधुबनी, अप्रैल 26 -- राजनगर। राजनगर बाजार स्थित महाराणा प्रताप शौर्य मंदिर सह बाबू खेली राय राजपूत विवाह भवन परिसर में 27 अप्रैल को सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसको लेकर रविवार को श्रीसत्यनारायण भगवान पूजन संग मटकोर का रस्म किया गया। उपनयन संस्कार के लिए 101 क्षत्रिय बरूआ का निबंधन किया गया है। आयोजन समिति के मृत्युंजय कुमार कुंदन, धनंजय सिंह, विनोद राय, नीरज सिंह सिसोदिया, सूर्यनारायण राय व यशवंत राय डिप्टी ने बताया कि सिसोदिया राजपूत यूथ एसोशियशन मधुबनी व राजपूत नवयुवक समिति राजनगर के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे गुरूकुल परम्परा का पालन कर संस्कारित व चरित्रवान बने। यह भी पढ़ें- जमुई: उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11-12 के 250 शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवा...