मधुबनी, दिसम्बर 19 -- मधुबनी । राजनगर से मधुबनी को जोड़ने वाली बाईपास सड़क की स्थिति बदहाल है। दिनोंदिन वाहन चालकों के लिए यह सड़क खतरनाक होता जा रहा है। वर्षों से मरम्मत के अभाव में यह महत्वपूर्ण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इन दिनों कुहासा के कारण चालकों को सड़क पर गड्ढे नहीं दिखते, इस कारण घटनाएं होती रहती है। बारिश का मौसम शुरू होते ही सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है, जिससे रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाईपास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश में ही सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को अंदाजा तक नहीं लग पाता कि गड्ढा कितना गहरा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.