मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी,निज प्रतिनिधि। राजनगर थाना क्षेत्र के बलाट गांव में बीते मंगलवार को हुए गोलीकांड में युवक की मौत के मामले को राजनगर विधायक सुजीत पासवान ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपराधी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस जघन्य हत्या कांड की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत कराई जाए, ताकि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाए। विधायक ने मृतक युवक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। उन्होंने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग किया। उन्होंने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि रामपट्टी क्षेत्र में स...