सराईकेला, मार्च 20 -- राजनगर, संवादाता। राजनगर प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में चर्चा के बाद गुप्त मतदान कराया गया। मतदान में भारी बहुमत से प्रस्ताव पारित होने के बाद उन्हें अपने पद से हटना पड़ा।बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने की। इस दौरान कुल 25 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे, जिनमें स्वयं प्रमुख आरती हांसदा भी शामिल थीं। एक सदस्य अनुपस्थित रहा। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में अपनी बात रखी। इसके बाद गुप्त मतदान कराया गया। मतदान के परिणाम में 22 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया, जबकि 2 सदस्यों ने इसके विरोध में किया। इस तरह आरती हांसदा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.