मधुबनी, दिसम्बर 31 -- राजनगर। नए साल 2026 के आगमन का जश्न मनाने को लेकर राजनगर के ऐतिहासिक राज कैम्पस को सजाकर संवारने का कार्य शुरू हो गया है। जिलेभर में पिकनिक स्पॉट के रूप में ख्यातिप्राप्त इस कैम्पस के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर व नौलखा पैलेस आदि पिकनिक स्पॉट को गुलजार करने की कवायद तेजी चल रही है। इसके लिए परिसर क्षेत्र में तरह-तरह की दुकानें सजने लगी है। इसके अलावे मनोरंजन के लिए झुला वगैरह भी लगाया गया है। ताकि नए साल का जश्न मनाने वाले जमकर लुफ्त उठा सके। सनद रहे कि नए साल पर पिकनिक मनाने के लिए राजनगर के ऐतिहासिक परिसर में दुर-दराज से करीब एक लाख से अधिक की संख्या में लोग पहुंचते है। जिसमें नेपाल से आए लोगों की संख्या भी अच्छी-खासी रहती है। पिकनिक मनाने वाले यहीं पर खाना बनाकर खाते है। फिर अपने परिवार व मित्रों के साथ मंदिरों व राज...