रुद्रपुर, जनवरी 8 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। शक्तिफार्म के राजनगर में आंचल की फैक्ट्री के लिए प्रस्तावित भूमि को खाली कराने के लिए प्रशासन व धरने पर बैठे परिवारों के बीच वार्ता विफल रही। धरने पर बैठे परिवारजनों ने प्रशासन से अपील की कि पास में सिडकुल फेस में जमीन है, प्रशासन उन्हें उजाड़ने के बजाय वहां आंचल की फैक्ट्री लगाए। ग्राम राजनगर के किसानों की जमीन में उद्योग लगाने के बजाय सिडकुल क्षेत्र में लगाने की मांग को लेकर राजनगर के चार प्रभावित परिवारों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। गुरुवार को तहसीलदार हिमांशु जोशी व दुग्ध संघ के महाप्रबंधक राजेश, ईडी राजेन्द्र चौहान समेत राजस्व व दुग्ध संघ की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने धरने में बैठे परिवारजनों से वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि जमीन सरकारी है। इसलिए आंचल की आइसक्रीम व पाउड...