सराईकेला, जून 14 -- राजनगर प्रखंड के बनकटी गांव स्थित जोरटांड टोला में जैठ संक्रांति यानी रोजो पर्व के पावन अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। इस बार आयोजन की खास बात रही सरायकेला शैली की महिला संप्रदाय द्वारा प्रस्तुत किया गया छऊ नृत्य, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने छऊ नृत्य के माध्यम से चारों युगों - सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग - का जीवंत समावेश दिखाया। नृत्य में शैववाद और वैष्णव वाद से जुड़े धार्मिक प्रसंगों को लोक नृत्य उत्सव की शैली में संरचित रूप से प्रस्तुत किया गया। ढोल-नगाड़े, शहनाई और धामसा की थाप पर कलाकारों के पौराणिक वेशभूषा और मुखौटों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। हजारों की भीड़, तीन राज्यों से पहुंचे लोगइस सांस्कृतिक आयोजन को देखने के लिए सिर्फ स्थानीय ग्रामीण ही नहीं...