गाजियाबाद, फरवरी 20 -- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में पीपीपी मॉडल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और उससे जुड़े क्षेत्र में एयरोसिटी थीम पर आधारित टाउनशिप विकसित की जाएगी। गुरुवार को मेरठ मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) बोर्ड अध्यक्ष और मेरठ मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जीडीए सभागार में हुई 171वीं बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में लोनी के DLF और अंकुर विहार को गुड न्यूज, अगस्त से मिलेगी यह सुविधाराजनगर एक्सटेंशन को स्पोर्ट्स क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना जीडीए की इस बार राजनगर एक्सटेंशन को खेल (स्पोर्ट्स) क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है। अब बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद क्रिके...