सराईकेला, मार्च 10 -- राजनगर, संवाददाता। सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में पिकअप वैन पलटने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन घायल हो गयीं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले जाया गया। इनमें से एक महिला को गंभीर चोट आयी है। घटना सोमवार दोपहर तीन जोनबनी गांव के पास गायघाट में हुई। बांदु गांव की 30 महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने सोनापोस गांव जा रही थीं।बताया जाता है कि राजनगर प्रखंड के बांदु गांव की महिलाओं से भरी पिकअप वैन (टाटा मैजिक) जैसे ही गायघाट पहुंची कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। इस घटना में आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गयीं और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।निजी वाहन से भेजी गयीं स्वास्थ्य केंद्र : सभी घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले जाया गया। स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.