सराईकेला, मई 31 -- राजनगर संवाददाता : राजनगर थाना के सोलगाड़िया गांव में घर की कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान राघुनाथ तांती (60 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राघुनाथ तांती घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक घर की मिट्टी से बनी कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दब जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला तथा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया। वहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकीय जांच में उनका बायां पैर टूटने की पुष्टि हुई है, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभी...