सराईकेला, जून 17 -- सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर आधुनिक स्पीड डिटेक्शन डिवाइस लगाने की पहल की है। मंगलवार को डिवाइस का सफल ट्रायल किया गया। इसके जरिए तेज रफ्तार वाहनों की गति रिकॉर्ड की जाएगी और निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सख्त निगरानी की मांग की थी। पुलिस की इस पहल से सड़क सुरक्षा मजबूत होने और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...