चाईबासा, अप्रैल 27 -- चाईबासा, संवाददाता। राजनगर थाना अंतर्गत कुजु नदी के ईचा नदी घाट पर स्नान करने के दौरान डूब जाने से 39 वर्षीय मधुसूदन नायक की मौत हो गई। मृतक पोटका के हल्दीपोखर गुडभांगा गांव के रहने वाला था। वह शुक्रवार को इच्छा गांव में अपने मामा घर शादी समारोह में आया हुआ था। रविवार को सुबह 9.30 बजे स्नान करने के लिए कुजुर नदी के ईचा घाट गया था। स्नान करने के दौरान नदी के बीच में जाकर तैर रहा था। उसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। उसी घाट में नहा रहे अन्य लोगों ने तुरंत गांव वालों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- कुजू के इचा घाट नदी में डूब जाने से युवक की मौत ग्रामीणों ने मृतक को नदी से निकाला। इसके बाद उसे लेकर चाइबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया दिया। घटनास्थल की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल ल...