सराईकेला, दिसम्बर 31 -- राजनगर, संवाददाता । सहदेव महतो स्मारक समिति द्वारा मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी व शिक्षाविद सहदेव महतो की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गईं। राजनगर सहदेव महतो चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर धर्मपत्नी उमा महतो तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्थानीय ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. सहदेव महतो के संघर्ष, बलिदान और झारखंड आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कहा, उनके आदर्श आज भी क्षेत्र के युवाओं को समाज और राज्य के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देताहै। इस अवसर पर मुखिया राजो टुडू, महादेव महतो, कमलेश्वर महतो, दिलीप महतो, दिनेश महतो, घनश्याम महतो, मनोज महतो, सुभाषचंद्र महतो,आनन्द महतो, मकरु महतो, भक्तु महतो, दीनबंधु महतो,घासीराम महतो, चंडीचरण महतो, गंगाधर महतो, धनीराम महत...