बरेली, जून 28 -- ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन हर रोज प्रभावित हो रहा है। स्पेशल ट्रेनें तो कहने को चल रही हैं, उनके आने का कोई समय नहीं है। 10-10 घंटा तक इंतजार कराती हैं। शनिवार को स्पेशल के साथ-साथ नियमित ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंचीं। राजधानी, मालदा टाउन, अमरनाथ, अवध आसाम आदि एक्सप्रेस भी विलंब से आईं। पूरे दिन यात्री परेशान हुये। रेल अधिकारियों का कहना है, लखनऊ और गोरखपुर सेक्शन में कई बड़े ब्लॉक चल रहे हैं, जिससे ट्रेन अधिक प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को (20503) राजधानी एक्सप्रेस 1.00 घंटा, (13429) मालदा टाउन एक्सप्रेस 2.00 घंटा, (04511) चंडीगढ़ स्पेशल 2.00 घंटा, (04313) योगनगरी स्पेशल 10.00 घंटा, (04830) जोधपुर स्पेशल 7.00 घंटा, (03312) धनबाद स्पेशल 2.00 घंटा, (15654) अमरनाथ और (15910) अवध आसाम एक्सप्रेस एक-एक घंटा विलंब से पह...