मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलकर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है। अब प्रिविलेज पास, पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लिमेंट्री पास और विधवा पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी निर्धारित श्रेणी से ऊपर सफर करने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए यात्रियों को संबंधित उच्च श्रेणी के किराये का अंतर चुकाना होगा। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर इसकी अनुमति दी है। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार, रेलवे सेवक पास नियम 1986 के तहत प्रिविलेज पास (पीपी), पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लिमेंट्री पास (पीआरसीपी) और विधवा पास (डब्ल्यूपी) धारक अब प्रीमियम ट्रेनों में भी अपने पास पर निर्धारित श्रेणी से उच्च श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध थी। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया...