शुभ्रांशु शेखर लखनऊ, अप्रैल 28 -- अवध चौराहा से आगरा एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले मार्ग पर पुराना थाना पारा से हंस खेड़ा तक 1300 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके निर्माण से पुराना थाना पारा और हंस खेड़ा पर आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। करीब तीन लाख से अधिक की आबादी को लाभ होगा। आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों की मांग पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और क्षेत्रीय विधायक अरमान खान की ओर से शासन को प्रस्ताव दिया गया। शासन के निर्देश पर सेतु निगम ने फ्लाईओवर निर्माण कार्य का खाका तैयार कर लिया है। जिसके अनुसार फ्लाईओवर निर्माण की प्रस्तावित लागत 156.07 करोड़ रुपये है। यह दो लेन का होगा। पुराना थाना पारा के पास से यह शुरू होगा और हंस खेड़ा से कुछ आगे जाकर उतरेगा। हंस खेड़ा ...