राजधानी लखनऊ में बड़े बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी, निशाने पर कई शोरूम और कॉम्प्लेक्स
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बड़े बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी हो रही है। अयोध्या रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण सख्त कदम उठाने जा रहा है। सड़क और हाईवे पर वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर स्थित कॉम्प्लेक्स, शोरूम,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। जिन भवनों में पार्किंग के लिए निर्धारित जगह पर शोरूम, दुकानें या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उन्हें हटाकर पार्किंग स्थल खाली कराया जाएगा। इसके लिए एलडीए संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों और भवन मालिकों को नोटिस जारी करेगा। पिछले सप्ताह उच्चस्तरीय बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर यह निर्णय लिया गया था। इसके बाद एलडीए के जोनल अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.