लखनऊ, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर के तेजी से बढ़ते उत्तरी क्षेत्र और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने ठोस कदम उठा दिए हैं। वसंत कुंज से आईआईएम (IIM) रोड तक प्रस्तावित नए मेट्रो कॉरिडोर के लिए सर्वे का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है।सर्वे से तय होगी भविष्य की रूपरेखा यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने शासन को इस महत्वपूर्ण प्रगति की जानकारी दी है। वर्तमान में शुरू किए गए सर्वे के जरिए विशेषज्ञ टीम यह निर्धारित करेगी कि इस नए रूट की कुल लंबाई कितनी होगी और इसके निर्माण पर अनुमानित लागत कितनी आएगी। इस सर्वे के दौरान कॉरिडोर के एलाइनमेंट पर विशेष ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.