देहरादून, जून 2 -- देहरादून जिले में जिला योजना के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों व परियोजनाओं में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों और प्रस्तावों को भी शामिल किया जाएगा। राजधानी में 99.39 करोड़ के रुपये बजट से विकास कार्य होंगे। प्रत्येक विभाग एक अभिनव (इनोवेटिव) एवं स्थायी (सस्टेनेबल) परियोजना को जिला योजना में अनिवार्य रूप से शामिल करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देहरादून के विकास के लिए जिला योजना में लगभग 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद देहरादून के लिए 99.39 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित क...