देहरादून, अक्टूबर 7 -- देहरादून, वरिष्ठ सांवाददाता। राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड जल्द तैयार होगा। राजधानी के विभिन्न विभागों की कुल 12,127 चिन्हित परिसंपत्तियों के सापेक्ष अब तक 6,219 परिसंपत्तियों की मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। करीब 51 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण हो चुका है।बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजकीय/शासकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति, जियो रेफरेंसिंग एवं मैपिंग कार्य की प्रगति तथा वैरीफिकेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग अपने-अपने अधीन आने वाली समस्त राजकीय भूमि एवं परिसंपत्तियों का जियो रे...