नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में गंभीर स्तर पर वायु प्रदूषण के पहुंचने का असर सुबह-शाम की सैर पर रविवार को साफ देखने को मिला। पार्क में सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों की संख्या काफी कमी दिखी। प्रदूषित हवा से सबसे अधिक परेशानी सांस के मरीजों के साथ बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण का असर अब लोगों की दिनचर्या पर साफ नजर आने लगा है। सुबह व शाम के समय सैर करने वाले लोगों से गुलजार रहे वाले पार्कों ने भी प्रदूषण के चलते शांति की चादर ओढ़ ली है। रोजाना सैर और व्यायाम करने वालों की संख्या में काफी कमी आई है। लोधी गार्ड, डियर पार्क, नेहरू पार्क सहित अलग-अलग पार्कों में इसका असर देखने को मिला है। चाणक्यपुरी में स्थित नेहरू पार्क में सुबह की सैर करने आने वाले लोगों की संख्या में बड़ा फर्क आया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.