नई दिल्ली, जुलाई 31 -- -कार के लिए गति सीमा 100 से कम कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गई-बस व ट्रक समेत भारी वाहनों के लिए गति सीमा 80 से घटा कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा हुई नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी की सीमा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी गई है। अब कार अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेगी। वहीं ट्रक, बस समेत सभी भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा सीमित कर दी गई है। दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एक्सप्रेसवे पर लगे स्पीड रडार में नई गति सीमा को अपडेट कर दिया गया है। अब पुरानी गति सीमा पर वाहन दौड़े तो चालान कट जाएगा। एक्सप्रेसवे पर

नई गति सीमा के बारे में विवरण दिल्ली की सीमा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर से शुरू ह...