नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर छात्राओं का आंदोलन कॉलेज परिसरों तक पहुंच गया है। 25 सितंबर को कई डीयू कॉलेजों की छात्राओं के मार्च के बाद अब सोमवार को मिरांडा हाउस, लक्ष्मीबाई कॉलेज और श्यामलाल कॉलेज में छात्राएं एक ही समय पर 'हम आजाद औरतें' के नारे के साथ मार्च करेंगी। इससे पहले एलएसआर, गार्गी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज और इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स की छात्राएं भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर चुकी हैं।

छात्राओं के अधिकार आंदोलन से जुड़ी एक छात्रा ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं है, बल्कि स्वतंत्र छात्राओं की ओर से चलाया जा रहा अभियान है। छात्राओं का कहना है कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बिना डर आने-जाने, पढ़ने और काम करने का अधिकार होना चाहिए। छात्रा...