नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता राजधानी में मानसून आने के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। साथ ही हवा में नमी का स्तर 50 फीसदी से ज्यादा रहने के कारण लोगों को असहज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 2 दिन बारिश के आसार; कल मौसम की एक बात करेगी परेशान, येलो अलर्टमानसून की देरी दिल्ली में मानसून पांच दिन की देरी से पहुंचा था, लेकिन इसके बाद भी बारिश की गतिविधियां उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाईं। पिछले पांच दिनों से राजधानी में अच्छी मानसूनी बारिश दर्ज नहीं की गई है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर ह...