नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अभी सप्ताह भर मौसम सुकून भरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के मौसम पर शुक्रवार से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने के आसार हैं। इसके चलते तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार की सुबह से ही हल्के बादलों की आवजाही बनी रही। बीच-बीच में बादलों की मौजूदगी कम हुई तो तेज धूप निकल आई। हालांकि, एक दिन पहले तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते अब भी वातावरण में काफी नमी बनी हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेज इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.