नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में रविवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, मंगलवार को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने से तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।आठ अप्रैल को भी सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दिन भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था, ...