रांची, नवम्बर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत राज्य में शनिवार से तापमान में कमी आएगी। सर्द हवा में आयी तेजी के कारण रात के तापमान अगले चार दिनों के दौरान तीन से चार डिग्री गिरेंगे। इससे राजधानी समेत राज्य के विभिन्न जिलों में रात को कुहासा के साथ सर्दी बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। दिन के दौरान धूप खिली रही। रांची के न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि हुई। यह 17.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान भी 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान संताल के पाकुड़ में 19.5 डिग्री रहा। जबकि, सर्वाधिक अधिकतम तापमान भी पाकुड़ का 32.9 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम बदलाव के को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.